एक शहर को छोड़ते हुए-3 - उदय प्रकाश

उदय प्रकाशउदय प्रकाश1 Sept 1951

3 min read · 12.4K reads

एक दिन हम
नर्मदा में नहाएँगे
दोनों जन साथ-साथ ।

नर्मदा अमरकंटक से निकलती है,
हम सोचेंगे और
न भी निकलती तो भी
साथ-साथ नहाते हम, तो अच्छा लगता ।

फिर हम एक सूखे पत्थर पर
खड़े हो जाएँगे... धूप तापेंगे ।

फिर खूब अच्छे कपड़े पहनेंगे
ख़ूब अच्छा खाना खाएँगे
ख़ूब अच्छी-अच्छी बातें करेंगे
एक ख़ूब अच्छे घर में बस जाएँगे ।

हमें ख़ूब अच्छी नींद आया करेगी
रातों में और
हमारा ख़ूब-ख़ूब अच्छा-सा जीवन होगा ।

ताप्ती, देखना
क्या मुझे बहुत विकट हँसी आ रही है ?
उदय प्रकाश
About the poet

उदय प्रकाश

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like