एक दिन जलूँगा मैं

उदय प्रकाशउदय प्रकाश1 Sept 1951

1 min read · 12.4K reads

दिन-दहाड़े

मेरी किताबें और जेब के सिक्के तक

जलेंगे

सबसे पहले जलेगा मेरा घर

फिर पड़ोस की छत

फिर पत्नी के हाथ

आओ सारे मौसमों, सारे देशों-दिशाओं

के घटाटोप बादलों

आओ भादों-आषाढ़ की

भारी-भारी नम काली हवाओ

आओ सारी दुनिया के अच्छे

परदुख-कातर मनुष्यो

अपने हृदय में भरकर पानी

आओ कि इस बार

जलने वाला मैं हूँ।

उदय प्रकाश
About the poet

उदय प्रकाश

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी