तुझ बुत का हूँ मैं बरहमन कर्तार की सौगंद है

उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तलाउबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला

1 min read · 12.4K reads

तुझ बुत का हूँ मैं बरहमन कर्तार की सौगंद है

जपता हूँ माला यार की ज़ुन्नार की सौगंद है

बाँका हुस्न सुन कर तिरा ख़ूबाँ ने खाया पेच-ओ-ताब

ऐ नुक-पलक तुझ चेहरा-ए-बल-दार की सौगंद है

ख़ूबाँ की ख़ूबी है ख़िज़ाँ तेरी बहार आँगे सदा

'आशिक़ कूँ ऐ गुलफ़ाम तुझ रुख़्सार की सौगंद है

रखता हूँ तुझ सूँ चश्म ये दिल ऐ मह-ए-नूर-ए-नज़र

आ के ख़बर इक रोज़ मुझ बीमार की सौगंद है

दरिया-ए-वहदत में तिरे ऐ गौहर-ए-यकता-ए-हुस्न

पाया नहीं सानी तिरा संसार की सौगंद है

बिन हार आए गुल-रुख़ाँ तेरे गले पड़ने कतीं

जीता तो बारे हुस्न के मिज़मार की सौगंद है

शर्मिंदगी सूँ जा छुपाया क़ुव्वत अपनी कान में

सुन कर दुर-अफ़्सानी तिरी गुफ़्तार की सौगंद है

शमशीर-ए-अबरू बाँध कर आया सिपाही नैन का

दो टोक दिल हैं आशिक़ाँ तलवार की सौगंद है

सेहन-ए-चमन में गुल-बदन तन-ज़ेब कीं तुझ जामा कूँ

नैन सुख है तेरा देखना दीदार की सौगंद है

तुझ हिज्र में दिल की फ़ुग़ाँ सूँ आँख नईं लगती कभी

कमख़्वाब है मख़मल मिरा शब-ए-तार की सौगंद है

'उश्शाक़ कूँ रुख़्सत किया दे पाँ ख़िरद का यार ने

रोता है निस दिन 'मुबतला' घर-बार की सौगंद है

उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला
About the poet

उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला

View profile & all 15 Poems / Stories

More from उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला

  1. माह-रू निकले है नित उजली तरह

    माह-रू निकले है नित उजली तरहइस सबब रौशन है दिल पुतली तरह

    12.4K reads
  2. सद-हैफ़ कि कमज़ोर है चश्मान बुढ़ापा

    सद-हैफ़ कि कमज़ोर है चश्मान बुढ़ापासुस्ती सती जुम्बिश में है दंदान बुढ़ापा

    12.4K reads
  3. हुस्न के डंके की धूम जग में पड़ी जा-ब-जा

    हुस्न के डंके की धूम जग में पड़ी जा-ब-जाक्यूँ न बजे दिल मने इश्क़ की नौबत सदा

    12.4K reads
  4. मिरा प्यारा है ना-फ़रमाँ हमेशा और प्यारों में

    मिरा प्यारा है ना-फ़रमाँ हमेशा और प्यारों मेंनहीं देखा कसू ने लाला-रू ऐसा हज़ारों में

    12.4K reads
  5. तिरा बुलबुल हूँ तुझ गुल की क़सम है

    तिरा बुलबुल हूँ तुझ गुल की क़सम हैबिरह सूँ मस्त हूँ मुल की क़सम है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like