नज़र मत बुल-हवस पर कर अरे चंचल सँभाल अँखियाँ

उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तलाउबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला

1 min read · 12.4K reads

नज़र मत बुल-हवस पर कर अरे चंचल सँभाल अँखियाँ

कि उस बद-फ़े'ल सूँ खीचेंगी आख़िर इंफ़िआल अँखियाँ

जुदाई से होवे मफ़रूर जाँ क़ालिब के सूबा सूँ

अपस दीदार सूँ करती हैं फिर उस कूँ बहाल अँखियाँ

निगाह-ए-गर्म गुल-रू सीं हुआ रौशन यू माली पर

कि अब सूरज नमन नर्गिस पे लादेंगी ज़वाल अँखियाँ

हुआ मा'लूम बद-काराँ तरफ़ नित सीन करने सूँ

कि रजवारे में बस्ती हैं सिरीजन की जुहाल अँखियाँ

जहाँ के रावताँ सूँ ग़म्ज़ा के नेज़ा कूँ चमका कर

नज़र-बाज़ी के मैदाँ बीच करती हैं क़िताल अँखियाँ

मुरव्वत का असर दस्ता नहीं उस शोख़ चितवन में

मगर रखती हैं 'आशिक़ सूँ अपस दिल में मलाल अँखियाँ

सियह-चश्मी हुई ज़ाहिर ललन की चश्म-पोशी में

छुपाती हैं अपस मुश्ताक़ सूँ अपना जमाल अँखियाँ

उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला
About the poet

उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला

View profile & all 15 Poems / Stories

More from उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला

  1. माह-रू निकले है नित उजली तरह

    माह-रू निकले है नित उजली तरहइस सबब रौशन है दिल पुतली तरह

    12.4K reads
  2. सद-हैफ़ कि कमज़ोर है चश्मान बुढ़ापा

    सद-हैफ़ कि कमज़ोर है चश्मान बुढ़ापासुस्ती सती जुम्बिश में है दंदान बुढ़ापा

    12.4K reads
  3. हुस्न के डंके की धूम जग में पड़ी जा-ब-जा

    हुस्न के डंके की धूम जग में पड़ी जा-ब-जाक्यूँ न बजे दिल मने इश्क़ की नौबत सदा

    12.4K reads
  4. मिरा प्यारा है ना-फ़रमाँ हमेशा और प्यारों में

    मिरा प्यारा है ना-फ़रमाँ हमेशा और प्यारों मेंनहीं देखा कसू ने लाला-रू ऐसा हज़ारों में

    12.4K reads
  5. तिरा बुलबुल हूँ तुझ गुल की क़सम है

    तिरा बुलबुल हूँ तुझ गुल की क़सम हैबिरह सूँ मस्त हूँ मुल की क़सम है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे