ख़ूब है आशिक़ सूँ मिल रहना सजन

उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तलाउबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला

1 min read · 12.4K reads

ख़ूब है आशिक़ सूँ मिल रहना सजन

लाड उस का हर घड़ी सहना सजन

अपनी ख़ातिर सूँ दिया मुझ कूँ बिसार

क्या यही था तुझ सेती कहना सजन

रास्ती से तुझ कूँ करना है निबाह

हाथ जो पकड़ा मिरा दहना सजन

मत पहन ज़ेवर अपस सिंगार कूँ

मेहर-ओ-मह कूँ ऐब है गहना सजन

दिल ने हुश्यारी की कपड़े फाड़ कर

ख़िलअ'त-ए-दीवानगी पहना सजन

आशिक़ाँ का काम है ज्यूँ ख़ार-ओ-ख़स

शौक़ के दरियाओं में बहना सजन

'मुबतला' कूँ खो कि पचतावेगा तूँ

है मुझे वाजिब इता कहना सजन

उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला
About the poet

उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला

View profile & all 15 Poems / Stories

More from उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला

  1. माह-रू निकले है नित उजली तरह

    माह-रू निकले है नित उजली तरहइस सबब रौशन है दिल पुतली तरह

    12.4K reads
  2. सद-हैफ़ कि कमज़ोर है चश्मान बुढ़ापा

    सद-हैफ़ कि कमज़ोर है चश्मान बुढ़ापासुस्ती सती जुम्बिश में है दंदान बुढ़ापा

    12.4K reads
  3. हुस्न के डंके की धूम जग में पड़ी जा-ब-जा

    हुस्न के डंके की धूम जग में पड़ी जा-ब-जाक्यूँ न बजे दिल मने इश्क़ की नौबत सदा

    12.4K reads
  4. मिरा प्यारा है ना-फ़रमाँ हमेशा और प्यारों में

    मिरा प्यारा है ना-फ़रमाँ हमेशा और प्यारों मेंनहीं देखा कसू ने लाला-रू ऐसा हज़ारों में

    12.4K reads
  5. तिरा बुलबुल हूँ तुझ गुल की क़सम है

    तिरा बुलबुल हूँ तुझ गुल की क़सम हैबिरह सूँ मस्त हूँ मुल की क़सम है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like