वह आदमी

तुषार धवलतुषार धवल22 Sept 1973

1 min read · 12.4K reads

वह आदमी

जिसकी छाती पर रखा पत्थर

कुछ हिला है अभी

एक गहरी साँस लेना चाहता है

फेफड़ों का कॉर्बन चैन से हाँफने नहीं देता

उसके दिन के बौने

किसी लंबी छाया में खो जाते हैं

अनंत जीवन क़ैद में है वह

और उसके झरोखे उड़ते रहते हैं

अंतरिक्ष की अतल अभीप्साओं में

असुरक्षाओं में

अभी-अभी टपका है वह

शब्द की कोख में

और अपनी काटी गई जीभ हिलाना चाहता है

रिसता हुआ अपने स्याह पत्थरों में

वह

जीवन से घिरी मृत्युओं पर

कुछ कहना चाहता है।

तुषार धवल
About the poet

तुषार धवल

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like