कविता नहीं वह सीढ़ियाँ लिखता है

तुषार धवलतुषार धवल22 Sept 1973

1 min read · 12.4K reads

नाहक़ ही होती है कविता

नाहक़ ही छपती है

नाहक़ के इस उर्वर प्रदेश में जो बस गया

अकेला रह जाता है

मत बसो इस ख़तरनाक मौसम वाली जगह में

पर्यटक की तरह आओ और निकल जाओ

शिखर की तरफ़

कविता के साधन पर सवार

मत लिखो

मत पढ़ो कविताएँ

वह बड़ा कवि झूठा है

कविता नहीं वह सीढ़ियाँ लिखता है

तुषार धवल
About the poet

तुषार धवल

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like