न्यूज़ रूम में तितली

त्रिभुवनत्रिभुवन

1 min read · 12.4K reads

रिपोर्टरों की नज़र में हैं

अपनी-अपनी बीट की ख़बरें

उनकी उँगलियाँ चल रही हैं तेज़ी से की-बोर्ड पर।

किसी की नज़र नहीं है

कहीं से रास्ता भटककर आ गई तितली पर,

रिपोर्टरों की दृष्टि में नहीं है ख़बर

न्यूज़ रूम में तितली का आगमन।

त्रिभुवन
About the poet

त्रिभुवन

सुपरिचित कवि-लेखक और पत्रकार।

View profile & all 40 Poems / Stories