कश्मीर में तितली एक बार
नियंत्रण रेखा के इधर उड़ी
फिर उधर उड़ी।
इधर भी केसर थी
उधर भी
आँख इधर भी तर थी
आँख उधर भी।
उसके पीछे एक सैनिक
स्टेनगन लेकर उधर से भागा
एक सैनिक ने गोला इधर से दागा।
और तितली ने देखा
सरहद मर गई
आँख इधर भी तर थी
आँख उधर भी
और सबकी बाँहें खुली हुईं।








