कल अचानक ज़िन्दगी - तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मातेजेन्द्र शर्मा21 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

जिन्दगी आई जो कल मेरी गली
बंद किस्मत की खिली जैसे कली

ज़िन्दगी तेरे बिना कैसे जियूं
समझेगी क्या तू इसे ऐ मनचली

देखते ही तुझको था कुछ यूं लगा
मच गई थी दिल में जैसे खलबली

मैं रहूं करता तुम्हारा इन्तज़ार
तुम हो बस, मैं ये चली और वो चली

तुमने चेहरे से हटायी ज़ुल्फ़ जब
जगमगाई घर की अंधियारी गली

छोड़ने की बात मत करना कभी
मानता हूं तुम को मैं अपना वली

चेहरा यूं आग़ोश में तेरे छिपा
मौत सोचे वो गई कैसे छली
तेजेन्द्र शर्मा
About the poet

तेजेन्द्र शर्मा

View profile & all 49 Poems / Stories