वापसी जहाँ होगी - तेज राम शर्मा

तेज राम शर्मातेज राम शर्मा25 Sept 1943

4 min read · 12.4K reads


जब मैं वापसी की सोचता हूँ
तो बहुत आगे निकल चुका होता हूँ
अपनी नियति को बदलने में असमर्थ

यात्रा पर मेरे पहले कदम के साथ-साथ
हवा ने भी अपना रुख बदला होगा
काली बिल्ली काट गई होगी रास्ता
यादव वंश–सा कोई शाप
वहाँ भी फलीभूत हुआ होगा
मुझे डर है
कुम्भीपाक उतर आया होगा
दंत-कथाओं से
ज़मीन पर
उंगलियों के छोर पर
बढ़ आए होंगे नाख़ून
समय नशे में धुत
जगमगाते शहरों में भटक गया होगा
थैली की गर्दन पर
कस गई होगी उसकी पकड़

वापसी जहाँ होगी
समय नहीं ताने होगा वहाँ
तोरण और बंदनवार
वहाँ दहलीज़ पर
फैल गए होंगे कुकुरमुत्ते।
तेज राम शर्मा
About the poet

तेज राम शर्मा

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like