पहचान

तसलीमा नसरीनतसलीमा नसरीन

1 min read · 12.4K reads

उसे मैं जितना पुरुष समझती थी

उतना वह है नहीं,

आधा नपुंसक है वह

आधा पुरुष।

जीवन बीत जाता है

आदमी के साथ सोते-बैठते

कितना जान पाते हैं आदमी की असलियत?

इतने दिनों से जैसा सोचा था

ठीक-ठीक जितना समझा था

वैसा वह कुछ भी नहीं,

दरअसल जिसे पहचानती हूँ सबसे ज़्यादा

उसे ही बिल्कुल नहीं जानती।

जितना मैं उसे समझती थी इंसान

उतना नहीं है वह

आधा जानवर है वह

आधा आदमी।

तसलीमा नसरीन
About the poet

तसलीमा नसरीन

चर्चित और निर्वासित कवयित्री, उपन्यासकार, निबंधकार। नारीवादी और इस्लामी कट्टरता विरोधी विचारों के लिए उल्लेखनीय।

View profile & all 10 Poems / Stories