शिखरों पर

तरुण भटनागरतरुण भटनागर24 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

पुकार थी,

सो चुना शिखर।

पता चला—

राख पुकार,

बढ़े क़दम थे-झूठ।

पर शिखर,

सबसे करता न्याय,

न्याय—

लोगों का उचित।

लोग—

जो सीखा उन्होंने,

लिखा खड़िया से स्लेट पर,

रटा पहाड़े की तरह,

जैसे कुछ और नहीं,

इससे आगे,

सीखने को—

कि आनंद शिखरों पर।

हमसे बाहर,

हमारा यतीम आनंद।

घिसने का,

टूटने का आनंद।

अकेला कंधा,

जिसे कोई न हीं दबाता,

उसका आनंद।

मेरे बाहर तिरा आनंद,

जिसे—

लपक लेते लोग,

फिर कहते—

तुम्हारा,

सिर्फ़ तुम्हारा...।

जैसे—

सन्नाटे के आँसू,

मन में कुढ़ता छंद,

पत्थर पर माथे का ख़ून,

माँ की बढ़ती झुर्रियाँ...

तरुण भटनागर
About the poet

तरुण भटनागर

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like