मेरी जान, साँस लेने को जीना नहीं कहते - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

मेरी जान! साँस लेने को जीना नहीं कहते
जो मिलकर दे दगा, उसे बेगाना नहीं कहते

उसने आँखों का जाम नजरों से पीया नहीं
उसे पिलाया गया है,इसे पीना नहीं कहते

फ़ुरकत1 की बेताबी में कुछ से कुछ
कह जाने को, होश गंवाना नहीं कहते

अपनी पलकों पर बिठाकर जो करे हलाक2
वह आशना3 है, उसे ना-आशना नहीं कहते

अश्क मिजगां4को छोड़कर खाक में मिलते हैं
इसे अहले-अदम5 से मिलना नहीं कहते
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like