जितना मुझसे हो सका

Tara SinghTara Singh10 Oct 1951

2 min read · 12.9K reads

जितना मुझसे हो सका, उतना मैंने किया
तुमने मुझको जैसा रखा, वैसा मैं रहा
अपने तन को तिल – तिल जलाकर
तुम्हारे आगे रोशनी किया
जितना मुझसे हो सका, उतना मैंने किया
कभी साँसों का हार बनाया
कभी तन, धूप, दीप जलाया
कभी आँखों से आँसू लेकर
तुम्हारे मंदिर को धोया
जितना मुझसे हो सका, उतना मैंने किया
कभी अनल जल स्नान किया
कभी काँटों पर सोया
फाड़कर अपनी पुरानी धोती
ओढ़ा और ओढ़ाया
जितना मुझसे हो सका, उतना मैंने किया
तुम्हारे चिन्ह अनेक मिले
पर तुम न पड़ी, कहीं दिखाई
घर त्यागकर आज मैं
तुम्हारे शरण में आया
जवानी बीती, बुढ़ापा आया
फिर भी तुम से कभी कुछ कहा
जितना मुझसे हो सका, उतना मैंने किया
कभी साँसों का दीप जलाया
कभी तन का भोग लगाया
कभी अपने व्यथित हृदय को
गले लगाकर समझा और समझाया
कभी दुख की दरिया में डूबकर
सुख- माया के संग खेला
जितना मुझसे हो सका, उतना मैंने किया
कभी तुम्हारे चौकठ पर सर पटका
कभी अपने लिए दुआ माँगा
कभी बेबसी और लाचारी सुनाकर
बिलख - बिलखकर रोया
कभी अपने भाग्य पर जी भर हँसा
कभी दूसरे को भी हँसाया
जितना मुझसे हो सका, उतना मैंने किया
कभी तो तुमने ये कहा , जीने का ध्येय
कृति नहीं, धन नहीं ,सुख नहीं, दर्शन नहीं
क्या कभी मैंने तुमसे इसके लिए हठ किया
तुमने जैसा चाहा, मैंने वैसा जीया
जब- जब दुख- विष का प्याला भेजा
मैंने अमृत समझ चुपचाप पीया
जितना मुझसे हो सका, उतना मैंने किया
पहनूँगी मैं मुक्ता की माला
चाँदी का दे दो मुझको दोशाला
रत्न – जडित महल हो मेरा
जहाँ बजता हो ढाक - मजीरा
ऐसा कुछ, मैंने तुमसे कभी माँगा
तुमने जैसा रखा, मैं वैसा रहा
जितना मुझसे हो सका, उतना मैंने किया

Tara Singh
About the poet

Tara Singh

Tara Singh is a Hindi writer and poetess

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी