जिंदगी एक दरिया है

Tara SinghTara Singh10 Oct 1951

1 min read · 13.0K reads

जिंदगी एक दरिया है, जिसमें
आशाओं का बहता पानी है
कागज की कश्ती में
हम दो अनजाने मुसाफिर हैं
और दूर तलक अँधेरा है
जिंदगी एक दरिया है
अपनों का तो एक बहाना है
यह दुनिया सरायखाना है
और इस सरायखाने में
कौन कब तक रुकेगा
किसी ने नहीं जाना है
जिंदगी एक दरिया है
जिंदगी हवा का एक झोंका है
आत्मा जहाँ भटकती है
मिट्टी के इस खिलौने में
जब तक साँसों की डोरी है
तब तक ये खींचातानी है
जिंदगी एक दरिया है
यहाँ फूल भी खिलते हैं
हसीं-चाँद भी चमकता है
सितारों का मेला है
पर रात बड़ी छोटी है
सुबह के पहले गुम हो जाना है
जिंदगी एक दरिया है

Tara Singh
About the poet

Tara Singh

Tara Singh is a Hindi writer and poetess

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय