ग़म-ए-मोहब्बत में दिल के दाग़ों से रू-कश-ए-लाला-ज़ार हूँ मैं - ताजवर नजीबाबादी

ताजवर नजीबाबादीताजवर नजीबाबादी2 Sept 1893 – 30 Sept 1951

4 min read · 12.4K reads

ग़म-ए-मोहब्बत में दिल के दाग़ों से रू-कश-ए-लाला-ज़ार हूँ मैं
फ़ज़ा बहारीं है जिस के जल्वों से वो हरीफ़-ए-बहार हूँ मैं

खटक रहा हूँ हर इक की नज़रों में बच के चलती है मुझ से दुनिया
ज़हे गिराँ-बारी-ए-मोहब्बत कि दोश-हस्ती पे बार हूँ मैं

कहाँ है तू वादा-ए-वफ़ा कर के ओ मिरे भूल जाने वाले
मुझे बचा ले कि पाएमाल-ए-क़यामत-ए-इन्तिज़ार हूँ मैं

तिरी मोहब्बत में मेरे चेहरे से है नुमायाँ जलाल तेरा
हूँ तेरे जल्वों में महव ऐसा कि तेरा आईना-दार हूँ मैं

वो हुस्न-ए-बे-इल्तिफ़ात ऐ ताजवर हुआ इल्तिफ़ात-फ़रमा
तो ज़िन्दगी अब सुना रही है कि उम्र-ए-बे-एतिबार हूँ मैं
ताजवर नजीबाबादी
About the poet

ताजवर नजीबाबादी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from ताजवर नजीबाबादी

  1. मोहब्बत में ज़बाँ को मैं नवा-संज-ए-फ़ुग़ाँ कर लूँ - ताजवर नजीबाबादी

    मोहब्बत में ज़बाँ को मैं नवा-संज-ए-फ़ुग़ाँ कर लूँशिकस्ता दिल की आहों को हरीफ़-ए-ना-तवाँ कर लूँ

    12.4K reads
  2. मोहब्बत में ज़ियाँ-कारी मुराद-ए-दिल न बन जाए - ताजवर नजीबाबादी

    मोहब्बत में ज़ियाँ-कारी मुराद-ए-दिल न बन जाएये ला-हासिल ही उम्र-ए-इश्क़ का हासिल न बन जाए

    12.4K reads
  3. हुस्न-ए-शोख़-चश्म में नाम को वफ़ा नहीं - ताजवर नजीबाबादी

    हुस्न-ए-शोख़-चश्म में नाम को वफ़ा नहींदर्द-आफ़रीं नज़र दर्द-आश्ना नहीं

    12.4K reads
  4. हश्र में फिर वही नक़्शा नज़र आता है मुझे - ताजवर नजीबाबादी

    हश्र में फिर वही नक़्शा नज़र आता है मुझेआज भी वादा-ए-फ़र्दा नज़र आता है मुझे

    12.3K reads
  5. ऐ आरज़ू-ए-शौक़ तुझे कुछ ख़बर है आज - ताजवर नजीबाबादी

    ऐ आरज़ू-ए-शौक़ तुझे कुछ ख़बर है आजहुस्न-ए-नज़र-नवाज़ हरीफ़-ए-नज़र है आज

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like