लड़का जो ख़ूब-रू है सो मुझ से बचा नहीं

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

लड़का जो ख़ूब-रू है सो मुझ से बचा नहीं

वो कौन है कि जिस से मैं यारो मिला नहीं

ऐ बुलबुलो चमन में न जाओ गई बहार

गुलशन में ख़ार-ओ-ख़स के सिवा कुछ रहा नहीं

है क्या सबब कि यार न आया ख़बर के तईं

शायद किसी ने हाल हमारा कहा नहीं

आता नहीं वो यार-ए-सितमगर तो क्या हुआ

कोई ग़म तो उस का दिल से हमारे जुदा नहीं

तारीफ़ उस के क़द की करें किस तरह से हम

'ताबाँ' हमारी फ़िक्र तो ऐसी रसा नहीं

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads