धूप के भीतर छुप कर निकली

Swapnil Kumar TiwariSwapnil Kumar Tiwari6 Oct 1984

1 min read · 12.5K reads

धूप के भीतर छुप कर निकली

तारीकी सायों भर निकली

रात गिरी थी इक गढ्ढे में

शाम का हाथ पकड़ कर निकली

रोया उस से मिल कर रोया

चाहत भेस बदल कर निकली

फूल तो फूलों सा होना था

तितली कैसी पत्थर निकली

सूत हैं घर के हर कोने में

मकड़ी पूरी बुन कर निकली

ताज़ा-दम होने को उदासी

ले कर ग़म का शावर निकली

जाँ निकली उस के पहलू में

वो ही मेरा मगहर निकली

हिज्र की शब से घबराते थे

यार यही शब बेहतर निकली

जब भी चोर मिरे घर आए

एक हँसी ही ज़ेवर निकली

'आतिश' कुंदन रूह मिली है

उम्र की आग में जल कर निकली

Swapnil Kumar Tiwari
About the poet

Swapnil Kumar Tiwari

Swapnil Kumar Tiwari is a popular young poet. He was born on 06 October 1984 in Ghazipur, Uttar Pradesh.

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीसब कुछ अच्छा बेअसर हैइस तरह से घिराव हुआ यहाँ कापरछाईं के क़दम हैं इसी ओर— ब्रज श्रीवात्सव