ज़र्द-चमेली - नज़्म

सूफ़िया अनजुम ताजसूफ़िया अनजुम ताज

1 min read · 12.4K reads

ये किस के क़दमों की चाप आई... कौन आया

ये बाम-ओ-दर अब जो ख़स्ता-जाँ हैं

ये चौंक उठ्ठे

और यास-ओ-हसरत से शक्ल हम सब की तक रहे हैं

दराड़ अपने जिगर की ले कर कर्ब की शिद्दत

को सह कर नीले से पड़ गए हैं...

किसी के हाथों के लम्स को तरस रहे हैं

नमी को आँखों में डबडबाए सेहन के रस्ते उबूर कर के

इसी सुतूँ के शिकस्ता साए में

सर झुकाए गुज़िश्ता यादों में खो गई हूँ

वही सुतूँ जो थके थके से

मलूल हैं और शिगाफ़-ए-तन्हाई से सुर्ख़ ईंटें

ज़ख़्म की मानिंद झाँकते हैं और रिस रहे हैं

जिसे चमेली की ज़र्द बाहें लगा के सीने से

कह रही हैं दुखों को तेरे मैं जानती हूँ

तुझी में तो जज़्ब हो चुकी हूँ

वो पलकें ख़्वाबों से उलझी उलझी वो सुर्ख़ जोड़े में सहमी सहमी

बसी हिना में लरज़ती बाहें तिरी ही गर्दन में थीं हमाइल

तुम्हीं ने जिस को विदाअ किया था वो दूर जा कर इक ऐसी बस्ती में बस गई है

जहाँ कोई हम-ज़बाँ नहीं है

मुंडेर पर की नहीफ़ बेलें

चारों जानिब को देखती हैं... वो कैसे बोलें कि उन के लब पे

सुकूत-ए-पैहम की मोहरें सी लगी हुई हैं

मगर दुआ इक फ़ज़ा में गूँजी

कि तू जहाँ है वहीं खिले तू

बला से दामन है मेरा ख़ाली

नहीं मयस्सर जो बूँद इक भी!

सूफ़िया अनजुम ताज
About the poet

सूफ़िया अनजुम ताज

जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from सूफ़िया अनजुम ताज

  1. वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

    वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वोअभी तो बैठी सिसक रही थी अभी न जाने किधर गई वो

    12.4K reads
  2. तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

    तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रहीमिरा ग़म भी ताज़ा-ब-ताज़ा है मिरी शाख़-ए-फ़न भी हरी रही

    12.4K reads
  3. ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

    ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गईइंसाँ के दिल से ख़्वाहिश-ए-हिजरत नहीं गई

    12.4K reads
  4. वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

    वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबूवो कच्ची गलियों में उड़ते ग़ुबार की ख़ुशबू

    12.4K reads
  5. उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

    उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जातेकि मुझे चैन न आया कहीं आते आते

    12.4K reads