आप की बस ये निशानी रह गई

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

आप की बस ये निशानी रह गई

उलझनों में ज़िंदगानी रह गई

झूट आया सामने सच की तरह

दूर रोती हक़-बयानी रह गई

जिस के दो किरदार थे तुम और मैं

याद मुझ को वो कहानी रह गई

जिस का कह देना ज़रूरी था बहुत

बात वो तुम को बतानी रह गई

ख़ाक में लिपटा हुआ बचपन गया

कर्ब में लिपटी जवानी रह गई

उम्र गुज़री है ग़ुलामों की तरह

नाम की वो सिर्फ़ रानी रह गई

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories