था बहाना मुझे ज़ंजीर के हिल जाने का

सिराज औरंगाबादीसिराज औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

था बहाना मुझे ज़ंजीर के हिल जाने का

छोड़ देव अब तो हवा शौक़ निकल जाने का

संग-दिल ने दिल-ए-नाज़ुक कूँ मिरे चूर किया

क्या इरादा था उसे शीशा-महल जाने का

मत करो शम' कूँ बदनाम जलाती वो नहीं

आप सीं शौक़ पतंगों कूँ है जल जाने का

आफ़रीं दिल कूँ मिरे ख़ूब बजा काम आया

सच सिपाही को बड़ा नंग है टल जाने का

शो'ला-रू जाम-ब-कफ़ बज़्म में आता है 'सिराज'

गर्दन-ए-शम्अ कूँ क्या बाक है ढल जाने का

सिराज औरंगाबादी
About the poet

सिराज औरंगाबादी

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like