पीव के आने का वक़्त आया है

सिराज औरंगाबादीसिराज औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

पीव के आने का वक़्त आया है

जी के जाने का वक़्त आया है

नीम-बिस्मिल हूँ तेग़-ए-अबरू सीं

तिलमिलाने का वक़्त आया है

शब-ए-ख़ल्वत में उस परी-रू कूँ

दुख सुनाने का वक़्त आया है

मुल्क-ए-वीरान कूँ मिरे दिल के

फिर बसाने का वक़्त आया है

कब तलक हिज्र की अगन में जलूँ

आ बुझाने का वक़्त आया है

पीव के ग़म में अनझो बहाता हूँ

क्या बहाने का वक़्त आया है

मिस्ल-ए-परवाना शम्अ-रू पे 'सिराज'

दिल जलाने का वक़्त आया है

सिराज औरंगाबादी
About the poet

सिराज औरंगाबादी

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी