मिरा दिल नहीं है मेरे हात तुम बिन

सिराज औरंगाबादीसिराज औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

मिरा दिल नहीं है मेरे हात तुम बिन

ख़ुश आती नहीं किसी की बात तुम बिन

घटा ग़म अश्क पानी आह बिजली

बरसता है अजब बरसात तुम बिन

पुकारों क्यूँ न मैं ''हे दोस्त हे दोस्त''

कि हर शब क़त्ल की है रात तुम बिन

कभी तो आएगी फिर वस्ल की आन

किया ग़म ने मिरे पर घात तुम बिन

'सिराज' अज़-बस कि है बे-ताब-ए-दीदार

उसे है ज़िंदगी सकरात तुम बिन

सिराज औरंगाबादी
About the poet

सिराज औरंगाबादी

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like