ख़ाक हूँ ए'तिबार की सौगंद

सिराज औरंगाबादीसिराज औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

ख़ाक हूँ ए'तिबार की सौगंद

मुज़्तरिब हूँ क़रार की सौगंद

मिस्ल-ए-आईना पाक-बाज़ी में

साफ़ दिल हूँ ग़ुबार की सौगंद

हौज़-ए-कौसर सीं प्यास बुझती नहीं

उस लब-ए-आबदार की सौगंद

मो'तबर नहीं जमाल ज़ाहिर का

गर्दिश-ए-रोज़गार की सौगंद

ज़िंदगी ऐ 'सिराज' मातम है

मुझ कूँ शम-ए-मज़ार की सौगंद

सिराज औरंगाबादी
About the poet

सिराज औरंगाबादी

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like