कौन कहता है जफ़ा करते हो तुम

सिराज औरंगाबादीसिराज औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

कौन कहता है जफ़ा करते हो तुम

शर्त-ए-माशूक़ी वफ़ा करते हो तुम

मुस्कुरा कर मोड़ लेते हो भवें

ख़ूब अदा का हक़ अदा करते हो तुम

हम शहीदों पर सितम जीते रहो

ख़ूब करते हो बजा करते हो तुम

सुरमई आँखों कूँ क्या सुरमे सीं काम

नाहक़ उन पर तूतिया करते हो तुम

हर पर-ए-बुलबुल कूँ ऐ ख़ूनीं-निगाह

ख़ून-ए-गुल सीं कर्बला करते हो तुम

पीसते हो दिल कूँ ज्यूँ बर्ग-ए-हिना

हात ख़ूँ आलूदा क्या करते हो तुम

ख़ाक करते हो जला जान-ए-'सिराज'

और कहो क्या कीमिया करते हो तुम

सिराज औरंगाबादी
About the poet

सिराज औरंगाबादी

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like