आँख से टपका जो आँसू वो सितारा हो गया

सीमाब अकबराबादीसीमाब अकबराबादी

1 min read · 12.4K reads

आँख से टपका जो आँसू वो सितारा हो गया

मेरा दामन आज दामान-ए-सुरय्या हो गया

उस के जी में क्या ये आई ये उसे क्या हो गया

ख़ुद छुपा आलम से और ख़ुद आलम-आरा हो गया

बंदा-ए-मअ'नी कहाँ सूरत का बंदा हो गया

सोचता हूँ मुझ को क्या होना था मैं क्या हो गया

फिर तसव्वुर ने बढ़ा दी नाला-ए-मौज़ूँ की लय

फिर सवाद-ए-फ़िक्र से इक शेर पैदा हो गया

अब कहाँ मायूसियों में झलकियाँ उम्मीद की

वो भी क्या दिन थे कि तेरा ग़म गवारा हो गया

जान दे दी मैं ने तंग आ कर वुफ़ूर-ए-दर्द से

आज मंशा-ए-जफ़ा-ए-दोस्त पूरा हो गया

बरहमन कहता था बरहम शैख़ बोल उठा अहद

हर्फ़ के इक फेर से दोनों में झगड़ा हो गया

वहदत ओ कसरत के जल्वे ख़िल्क़त-ए-इंसाँ में देख

एक ज़र्रा इस क़दर फैला कि दुनिया हो गया

बरबरियत की जहाँ में गर्म-बाज़ारी हुई

आदमियत की रगों में ख़ून ठंडा हो गया

आशियाँ बनने न पाया था कि बिजली गिर पड़ी

बाग़ अभी बसने न पाया था कि सहरा हो गया

आ गया सैलाब बालीं तक वुफ़ूर-ए-गिर्या से

रहम कर या रब कि पानी सर से ऊँचा हो गया

इत्तिफ़ाक़-ए-वक़्त था अपना फ़रोग़-ए-आशियाँ

जब कोई जुगनू चमक उट्ठा उजाला हो गया

दिल खिंचा जितना क़फ़स में आशियाने की तरफ़

दूर इतना ही क़फ़स से आशियाना हो गया

हम मुसाफ़िर थे हमारा मुस्तक़र कोई न था

रात जब आई जहाँ आई बसेरा हो गया

हो गए रुख़्सत 'रईस' ओ 'आली' ओ 'वासिफ़' 'निसार'

रफ़्ता रफ़्ता आगरा 'सीमाब' सूना हो गया

सीमाब अकबराबादी
About the poet

सीमाब अकबराबादी

Seemab Akbarabadi, (born Aashiq Hussain Siddiqui) a descendant of Abu Bakr, the first Caliph of Islam, was born in Imliwale makaan of Kakoo Gali, Nai Mandi, Agra, as the eldest son of Mohammad Hussain Siddiqui, who was himself a Urdu poet, author of several b…

View profile & all 50 Poems / Stories

More from सीमाब अकबराबादी

  1. सीमाब अकबराबादी के शेर

    उम्र-ए-दराज़ माँग के लाई थी चार दिनदो आरज़ू में कट गए दो इंतिज़ार में

    12.4K reads
  2. दिल की बिसात क्या थी निगाह-ए-जमाल में

    दिल की बिसात क्या थी निगाह-ए-जमाल मेंइक आईना था टूट गया देख-भाल में

    12.4K reads
  3. शायद जगह नसीब हो उस गुल के हार में

    शायद जगह नसीब हो उस गुल के हार मेंमैं फूल बन के आऊँगा अब की बहार में

    12.4K reads
  4. ग़म मुझे हसरत मुझे वहशत मुझे सौदा मुझे

    ग़म मुझे हसरत मुझे वहशत मुझे सौदा मुझेएक दिल दे कर ख़ुदा ने दे दिया क्या क्या मुझे

    12.4K reads
  5. नसीम-ए-सुब्ह गुलशन में गुलों से खेलती होगी

    नसीम-ए-सुब्ह गुलशन में गुलों से खेलती होगीकिसी की आख़िरी हिचकी किसी की दिल-लगी होगी

    12.4K reads