दिल की बिसात क्या थी निगाह-ए-जमाल में

सीमाब अकबराबादीसीमाब अकबराबादी

1 min read · 12.4K reads

दिल की बिसात क्या थी निगाह-ए-जमाल में

इक आईना था टूट गया देख-भाल में

दुनिया करे तलाश नया जाम-ए-जम कोई

उस की जगह नहीं मिरे जाम-ए-सिफ़ाल में

आज़ुर्दा इस क़दर हूँ सराब-ए-ख़याल से

जी चाहता है तुम भी न आओ ख़याल में

दुनिया है ख़्वाब हासिल-ए-दुनिया ख़याल है

इंसान ख़्वाब देख रहा है ख़याल में

अहल-ए-चमन हमें न असीरों का तअन दें

वो ख़ुश हैं अपने हाल में अहम अपनी चाल में

'सीमाब' इज्तिहाद है हुस्न-ए-तलब मिरा

तरमीम चाहता हूँ मज़ाक़-ए-जमाल में

सीमाब अकबराबादी
About the poet

सीमाब अकबराबादी

Seemab Akbarabadi, (born Aashiq Hussain Siddiqui) a descendant of Abu Bakr, the first Caliph of Islam, was born in Imliwale makaan of Kakoo Gali, Nai Mandi, Agra, as the eldest son of Mohammad Hussain Siddiqui, who was himself a Urdu poet, author of several b…

View profile & all 50 Poems / Stories

More from सीमाब अकबराबादी

  1. सीमाब अकबराबादी के शेर

    उम्र-ए-दराज़ माँग के लाई थी चार दिनदो आरज़ू में कट गए दो इंतिज़ार में

    12.4K reads
  2. शायद जगह नसीब हो उस गुल के हार में

    शायद जगह नसीब हो उस गुल के हार मेंमैं फूल बन के आऊँगा अब की बहार में

    12.4K reads
  3. ग़म मुझे हसरत मुझे वहशत मुझे सौदा मुझे

    ग़म मुझे हसरत मुझे वहशत मुझे सौदा मुझेएक दिल दे कर ख़ुदा ने दे दिया क्या क्या मुझे

    12.4K reads
  4. नसीम-ए-सुब्ह गुलशन में गुलों से खेलती होगी

    नसीम-ए-सुब्ह गुलशन में गुलों से खेलती होगीकिसी की आख़िरी हिचकी किसी की दिल-लगी होगी

    12.4K reads
  5. ये किस ने शाख़-ए-गुल ला कर क़रीब-ए-आशियाँ रख दी

    ये किस ने शाख़-ए-गुल ला कर क़रीब-ए-आशियाँ रख दीकि मैं ने शौक़-ए-गुल-बोसी में काँटों पर ज़बाँ रख दी

    12.5K reads