शायद जगह नसीब हो उस गुल के हार में

सीमाब अकबराबादीसीमाब अकबराबादी

2 min read · 12.4K reads

शायद जगह नसीब हो उस गुल के हार में

मैं फूल बन के आऊँगा अब की बहार में

कफ़्नाए बाग़बाँ मुझे फूलों के हार में

कुछ तो बुरा हो दिल मिरा अब की बहार में

गुंधवा के दिल को लाए हैं फूलों के हार में

ये हार उन को नज़्र करेंगे बहार में

निचला रहा न सोज़-ए-दरूँ इंतिज़ार में

इस आग ने सुरंग लगा दी मज़ार में

ख़ल्वत ख़याल-ए-यार से है इंतिज़ार में

आएँ फ़रिश्ते ले के इजाज़त मज़ार में

हम को तो जागना है तिरे इंतिज़ार में

आई हो जिस को नींद वो सोए मज़ार में

मैं दिल की क़द्र क्यूँ न करूँ हिज्र-ए-यार में

उन की सी शोख़ियाँ हैं इसी बे-क़रार में

'सीमाब' बे-तड़प सी तड़प हिज्र-ए-यार में

क्या बिजलियाँ भरी हैं दिल-ए-बे-क़रार में

थी ताब-ए-हुस्न शोख़ी-ए-तस्वीर-ए-यार में

बिजली चमक गई नज़र-ए-बे-क़रार में

बादल की ये गरज नहीं अब्र-ए-बहार में

बर्रा रहा है कोई शराबी ख़ुमार में

उम्र-ए-दराज़ माँग के लाई थी चार दिन

दो आरज़ू में कट गए दो इंतिज़ार में

तन्हा मिरे सताने को रह जाए क्यूँ ज़मीं

ऐ आसमान तू भी उतर आ मज़ार में

ख़ुद हुस्न ना-ख़ुदा-ए-मोहब्बत ख़ुदा-ए-दिल

क्या क्या लिए हैं मैं ने तिरे नाम प्यार में

मुझ को मिटा गई रविश-ए-शर्मगीं तिरी

में जज़्ब हो गया निगह-ए-शर्मसार में

अल्लाह-रे शाम-ए-ग़म मिरी बे-इख़्तियारियाँ

इक दिल है पास वो भी नहीं इख़्तियार में

ऐ अश्क-ए-गर्म मांद न पड़ जाए रौशनी

फिर तेल हो चुका है दिल-ए-दाग़-दार में

ये मो'जिज़ा है वहशत-ए-उर्यां-पसंद का

मैं कू-ए-यार में हूँ कफ़न है मज़ार में

ऐ दर्द दिल को छेड़ के फिर बार बार छेड़

है छेड़ का मज़ा ख़लिश-ए-बार-बार में

इफ़रात-ए-मा'सियत से फ़ज़ीलत मिली मुझे

मैं हूँ गुनाहगारों की पहली क़तार में

डरता हूँ ये तड़प के लहद को उलट न दे

हाथों से दिल दबाए हुए हूँ मज़ार में

तुम ने तो हाथ जौर-ओ-सितम से उठा लिया

अब क्या मज़ा रहा सितम-ए-रोज़गार में

क्या जाने रहमतों ने लिया किस तरह हिसाब

दो चार भी गुनाह न निकले शुमार में

ओ पर्दा-दार अब तो निकल आ कि हश्र है

दुनिया खड़ी हुई है तिरे इंतिज़ार में

रोई है सारी रात अँधेरे में बे-कसी

आँसू भरे हुए हैं चराग़-ए-मज़ार में

'सीमाब' फूल उगें लहद-ए-अंदलीब से

इतनी तो ज़िंदगी हो हवा-ए-बहार में

सीमाब अकबराबादी
About the poet

सीमाब अकबराबादी

Seemab Akbarabadi, (born Aashiq Hussain Siddiqui) a descendant of Abu Bakr, the first Caliph of Islam, was born in Imliwale makaan of Kakoo Gali, Nai Mandi, Agra, as the eldest son of Mohammad Hussain Siddiqui, who was himself a Urdu poet, author of several b…

View profile & all 50 Poems / Stories

More from सीमाब अकबराबादी

  1. सीमाब अकबराबादी के शेर

    उम्र-ए-दराज़ माँग के लाई थी चार दिनदो आरज़ू में कट गए दो इंतिज़ार में

    12.4K reads
  2. दिल की बिसात क्या थी निगाह-ए-जमाल में

    दिल की बिसात क्या थी निगाह-ए-जमाल मेंइक आईना था टूट गया देख-भाल में

    12.4K reads
  3. ग़म मुझे हसरत मुझे वहशत मुझे सौदा मुझे

    ग़म मुझे हसरत मुझे वहशत मुझे सौदा मुझेएक दिल दे कर ख़ुदा ने दे दिया क्या क्या मुझे

    12.4K reads
  4. नसीम-ए-सुब्ह गुलशन में गुलों से खेलती होगी

    नसीम-ए-सुब्ह गुलशन में गुलों से खेलती होगीकिसी की आख़िरी हिचकी किसी की दिल-लगी होगी

    12.4K reads
  5. ये किस ने शाख़-ए-गुल ला कर क़रीब-ए-आशियाँ रख दी

    ये किस ने शाख़-ए-गुल ला कर क़रीब-ए-आशियाँ रख दीकि मैं ने शौक़-ए-गुल-बोसी में काँटों पर ज़बाँ रख दी

    12.5K reads