डिकलाइन - नज़्म

सीमा ग़ज़लसीमा ग़ज़ल17 Feb 1964

1 min read · 12.4K reads

मैं जीने की तमन्ना ले के उठती हूँ

मगर जब दिन गुज़रता है

सुनहरी धूप की किरनें किसी दरिया किनारे पर उतरती शाम के बिखरे हुए चमकीले बालों से लिपट कर सोने लगती हैं

हवा बेज़ार हो कर फिर थके पंछी की बाँहों में सिमट कर बैठ जाती है

ज़मीं का शोर भी तब रफ़्ता रफ़्ता मांद पड़ता है

फ़लक के आख़िरी कोने पे जिस दम कुछ स्याही झिलमिलाती है

सितारे सुरमई से आसमानों की बिछी चादर पे ऐसे बैठ जाते हैं

कि जैसे डूबते सूरज की मय्यत पर सिपारे पढ़ने आए हों

तभी एहसास होता है कि गोया ज़िंदगी बस एक दिन की थी

सीमा ग़ज़ल
About the poet

सीमा ग़ज़ल

मूल नाम : सीमा ग़ज़ल जन्म : 17 Feb 1964 | लाहौर, पंजाब LCCN : n2005200479

View profile & all 21 Poems / Stories