रंग बरसे, मोहन मतवारा

Shivadin Ram JoshiShivadin Ram Joshi10 Jun 1921 – 27 Jul 2006

1 min read · 12.7K reads

रंग बरसे, मोहन मतवारा |
राधा घूम-घूम कर नाचें निरखे मोहन प्यारा ||
भर-भर कर रंग की पिचकारी,ताकि ताक छोड़े गिरधारी |
राधे रानी डटी सामने, भीग गया तन सारा || रंग बरसे ....
साड़ी राधे पहनी ऐसी, क्या बतलावे थी वो कैसी |
साड़ी चिपकी अंग से ऐसे, दिखे गोरा कारा || रंग बरसे ...
गोप्यां माची अद्भुत नाची, मोहन के रंग में वह राची |
बलदाऊ को पकर छविली, सारा बदन उघारा || रंग बरसे ..
हँसने लागे गुवाल-बाल जी, शिवदीन देख रहा होली हाल जी |
एक से एक रंगीले ब्रिज जन, रंग की बह रही धारा || रंग बरसे ..

Shivadin Ram Joshi
About the poet

Shivadin Ram Joshi

शिवदीन राम जोशी (जन्म : १० जून १९२१, खंडेला, सीकर जिला) एक भारतीय कवि थे। उनके साहित्य में सवैया, मनहर, मतगयंद, कुंडली छंद और कवित्त का प्रयोग तथा धमाल, भजन और गजलों का समावेश है। पद्यात्मक रचनाओं का विषय ज्ञान, वैराग्य, प्रेम, प्रकृति चित्रण, प्रार्थना और उप…

View profile & all 18 Poems / Stories