तीर-ए-क़ातिल का ये एहसाँ रह गया

Shibli NomaniShibli Nomani3 Jun 1857 – 18 Nov 1914

2 min read · 12.7K reads

तीर-ए-क़ातिल का ये एहसाँ रह गया

जा-ए-दिल सीना में पैकाँ रह गया

की ज़रा दस्त-ए-जुनूँ ने कोतही

चाक आ कर ता-ब-दामाँ रह गया

दो क़दम चल कर तिरे वहशी के साथ

जादा-ए-राह-ए-बयाबाँ रह गया

क़त्ल हो कर भी सुबुकदोशी कहाँ

तेग़ का गर्दन पे एहसाँ रह गया

हम तो पहुँचे बज़्म-ए-जानाँ तक मगर

शिकवा-ए-बेदाद-ए-दरबाँ रह गया

क्या क़यामत है कि कू-ए-यार से

हम तो निकले और अरमाँ रह गया

दूसरों पर क्या खुले राज़-ए-दहन

जबकि ख़ुद साने से पिन्हाँ रह गया

जज़्बा-ए-दिल का ज़रा देखो असर

तीर निकला भी तो पैकाँ रह गया

जामा-ए-हस्ती भी अब तन पर नहीं

देख वहशी तेरा उर्यां रह गया

ज़ोफ़ मरने भी नहीं देता मुझे

मैं अजल से भी तो पिन्हाँ रह गया

ऐ जुनूँ तुझ से समझ लूँगा अगर

एक भी तार-ए-गरेबाँ रह गया

हुस्न चमका यार का अब आफ़्ताब

इक चराग़-ए-ज़ेर-ए-दामाँ रह गया

लोग पहुँचे मंज़िल-ए-मक़्सूद तक

मैं जरस की तरह नालाँ रह गया

याद रखना दोस्तो इस बज़्म में

आ के 'शिबली' भी ग़ज़ल-ख़्वाँ रह गया

Shibli Nomani
About the poet

Shibli Nomani

Shibli Nomani (Urdu: علّامہ شِبلی نُعمانی‎ – ʿAllāmah Šiblī Noʿmānī; 3 June 1857 – 18 November 1914, Azamgarh district) was an Islamic scholar from the Indian subcontinent during British Raj. He was born at Bindwal in Azamgarh district of present-day Uttar Pr…

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Shibli Nomani

  1. पूछते क्या हो जो हाल-ए-शब-ए-तन्हाई था

    पूछते क्या हो जो हाल-ए-शब-ए-तन्हाई थारुख़्सत-ए-सब्र थी या तर्क-ए-शकेबाई था

    12.6K reads
  2. असर के पीछे दिल-ए-हज़ीं ने निशान छोड़ा न फिर कहीं का

    असर के पीछे दिल-ए-हज़ीं ने निशान छोड़ा न फिर कहीं कागए हैं नाले जो सू-ए-गर्दूं तो अश्क ने रुख़ किया ज़मीं का

    12.6K reads
  3. यार को रग़बत-ए-अग़्यार न होने पाए

    यार को रग़बत-ए-अग़्यार न होने पाएगुल-ए-तर को हवस-ए-ख़ार न होने पाए

    12.6K reads
  4. कुछ अकेली नहीं मेरी क़िस्मत

    कुछ अकेली नहीं मेरी क़िस्मतग़म को भी साथ लगा लगाई है

    12.7K reads
  5. तीस दिन के लिए तर्क-ए-मय-ओ-साक़ी कर लूँ

    तीस दिन के लिए तर्क-ए-मय-ओ-साक़ी कर लूँवाइज़-ए-सादा को रोज़ों में तो राज़ी कर लूँ

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like