Shailesh Matiyani, poet
Sootradhar · Author

Shailesh Matiyani

14 October 1931 – 24 April 1991Barechhina, Almora, Uttarakhand, India

  • 3 Poems & Stories
  • 39.5K Reads

About Shailesh Matiyani

शैलेश मटियानी | Ramesh Singh Matiyani 'Shailesh', popularly known as Shailesh Matiyani (14 October 1931 – 24 April 2001), was a Hindi writer, poet, essayist from Uttarakhand, India. He became most known for his short stories, depicting the struggles and the fighting spirit of the Indian lower and lower-middle class, w…

Selected Quotes

गाड़ी रुकते ही, देर तक गाड़ी के डिब्बे में पड़े रहने की जगह, आगे पैदल चल पड़ने को मन होता है।
— Shailesh Matiyani
Read full
अलबत्ता इंसान उसमें जज़्बातों का अक्स ज़रूर ढूँढ़ता है।
— Shailesh Matiyani
Read full

Poetry & Stories

  1. मैमूद - शैलेश मटियानी

    महमूद फिर ज़ोर बाँधने लगा, तो जद्दन ने दायाँ कान ऐंठते हुए, उसका मुँह अपनी ओर घुमा लिया। ठीक थूथने पर थप्पड़ मारती हुई बोली, "बहुत मुल्ला दोपियाजा की-सी दाढ़ी क्या हिलाता है, स्साले! दूँगी एक कनटाप, तो सब शेखी निकल जाएगी। न पिद्दी, न पिद्दी के शोरबे, साले बहुत साँड बने घूमते हैं। ऐ सुलेमान की अम्मा, अब मेरा मुँह क्या देखती है, रोटी-बोटी कुछ ला। तेरा काम तो बन ही गया? देख लेना, कैसे शानदार पठिये देती है। इसके तो सारे पठिये रंग पर भी इसी के जाते हैं।"अपनी बात पूरी करते-करते, जद्दन ने कान ऐंठना छोड़कर, उसकी गरदन पर हाथ फेरना शुरू कर दिया। अब महमूद भी धीरे-से पलटा, और सिर ऊँचा करके जद्दन का कान मुँह में भर लिया, तो वह चिल्ला पड़ी, "अरी ओ सुलेमान की अम्मी, देख तो साले इस शैतान की करतूत जरा अपनी आँखों से! चुगद कान ऐंठने का बदला ले रहा है। ए मैमूद, स्साले, दाँत न लगाना, नहीं तो तेरी खैर नहीं| अच्छा, ले आयी तू रोटियाँ? अरी, ये तो राशन के गेहूँ की नहीं, देसी की दिखती हैं। ला इधर। देखा तूने, हरामी कैसे मेरा कान मुँह में भरे था? अब तुझे यकीन नहीं आएगा, रहीमन! ये साला तो बिलकुल इंसानों की तरह जज़्बाती है!"

    24 min read · 13.1K reads
  2. अर्धांगिनी - शैलेश मटियानी

    टिकटघर से आखिरी बस जा चुकने की सूचना दो बार दी जा चुकने के बावजूद नैनसिंह के पाँव अपनी ही जगह जमे रह गए। सामान आँखों की पहुँच में, सामने अहाते की दीवार पर रखा था। नज़र पड़ते ही, सामान भी जैसे यही पूछता मालूम देता था, कितनी देर है चल पड़ने में? नैनसिंह की उतावली और खीझ को दीवार पर रखा पड़ा सामान भी जैसे ठीक नैनसिंह की ही तरह अनुभव कर रहा था। एकाएक उसमे एक हल्का-सा कम्पन हुए होने का भ्रम बार-बार होता था, जबकि लोहे के ट्रंक, वी.आई.पी. बैग और बिस्तर-झोले में कुछ भी ऐसा न था कि हवा से प्रभावित होता।सारा बंटाढार गाड़ी ने किया था, नहीं तो दीया जलने के वक्त तक गाँव के ग्वैठे में पाँव होते। ट्रेन में ही अनुमान लगा लिया था कि हो सकता है, गोधूली में घर लौटती गाय-बकरियों के साथ-साथ ही खेत-जंगल से वापस होते घर के लोग भी दूर से देखते ही किये नैनसिंह सुबेदार-जैसे चले आ रहे हैं? ख़ास तौर पर भिमुवा की माँ तो सिर्फ़ धुँधली-सी आभा-मात्र से पकड़ लेती कि कहीं रमुवा के बाबू तो नहीं? 'सरप्राइज भिजिट' मारने के चक्कर में ठीक-ठाक तारीख भले ही नहीं लिखी मगर महीना तो यही दिसंबर का लिख दिया था? तारीख न लिखने का मतलब तो हुआ कि वह कृष्णपक्ष, शुक्लपक्ष -- सब देखे।

    62 min read · 13.6K reads
  3. छिद्दा पहलवान वाली गली - शैलेश मटियानी

    पिछले कई वर्षों से, लगभग प्रत्येक मंगलवार को, वह हनुमान मन्दिर आता रहा है। अपनी सम्पूर्णता में सिन्दूर-तेल से सनी हुई हनुमानजी को विशाल मूर्ति उसे सदैव एक अवतार-पुरुष की-सी दिव्यता से अभिभूत करतो रही है। मगर जब से छिद्दा पहलवान उसकी गाभन भैंस हाँक ले गया, वह हर समय अपने कच्चे घर की दीवारों पर सूखते हुए उपलों-जेसे फुस- फुसे अवसाद से घिरा रहा हूँ। वह जानता नहीं, सिर्फ अनुभव करता है। भाषाविहीनता में वह अपनी भैंस से मिलता-जुलता है। वह नहीं जानता कि उसकी तरह का आतंकग्रस्त व्यक्ति निरुपाय नहीं, सिर्फ असहायता महसूस करता है, क्योंकि भय और दहशत को सहने की तैयारी अपने-आप में एक उपाय के अलावा और कुछ नहीं है।वह यह भी नहीं जानता कि हनुमानजी की मूर्ति भी सिर्फ एक उपाय है, जिसके सहारे वह अपनी असहायता और भयग्रस्तता को बर्दाश्त करने का संघर्ष तो अब तक लगातार करता रहा, मगर छिद्दा पहलवान के आतंक से मुक्त नहीं हो सका। यह कितनी विचित्र विडम्बना है कि आदमी अपनी चरम असहायता में अपने भीतर राख के भीतर बचे रह गये अंगारे-जैसी किसी चीज को या कि अपनी कायरता की बर्दाश्त कर सकने की ताकत को और ज्यादा तेजी से खोदने लगता है। न जाने कितने दिनों की बेचैनी और दयनीय मरभुसपने के बाद कब्र में दफना दिये जाने के बावजूद जिन्दा रह गये इन्सान की तरह, अपने ऊपर की मिट्टी हटाता हुआ बाहर निकल आया है। वह, यानी रामभरोसे कल रात-भर अपने-आपको चूहे की तरह खोदता रहा है। सबेरे उठते ही उसने बोतल में बाकी छुटी हुई देशी को गले में अर्ध्य की तरह उतारा है। इसके बाद उसे मंगलवार के होने की याद आयी है। सिन्दूर की पुड़िया और तेल की कुप्पी को उसने अपनी मुट्टियों में भींचा हूं। भैंस के खाली खूंटे के पास बैठी हुई उदास और दुखी पत्नी उसे विधवाओं की-सी मुद्रा में लटकी हुई दिखायी दी है। औरतों की जैसी मुद्रायें मर्द की हिम्मत पर लानत बिखेरती हुई-सी उसके आस-पास मंडराने लगती हैं। उसने गौर से, आँखें गड़ाकर अपनी घरवाली को देखने की कोशिश की, तो वह उठकर खड़ी हो गई और बगलवाली गली में जाकर बैठ गई। घरवाली के वापस लौट आने पर अब यह उसे बेसाख्ता याद आया कि उसकी छिद्दा पहलवान द्वारा हाँक ली गई गाभन भैंस चारों तरफ मंडराती हुई पानी किया करती थी। एक बार और अपनी घरवाली को धूरने के बाद, वह बाहर निकल आया। जान-पहचान के लोगों में से कोई उसे देख तो नहीं रहा होगा, इस सावधानी में उसने चारों तरफ आँखें घुमाने की कोशिश की तो पाया कि वह हनुमानजी की विशाल मूर्ति के सामने खड़ा हो चुका है और-चाहे यह देशी का खुमार हो या भक्ति की अभिभूतता और या अपने अन्दर की असहायता की जकड़न-सिर्फ हनुमानजी की विशाल मूर्ति को एकटक घूरते रह जाने के अलावा, अब इस वक्त कुछ भी और करने में वह असमर्थ हो चुका है।

    21 min read · 12.8K reads

More Poetry & Stories You May Like