क्या ग़रज़ लाख ख़ुदाई में हों दौलत वाले

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.5K reads

क्या ग़रज़ लाख ख़ुदाई में हों दौलत वाले

उन का बंदा हूँ जो बंदे हैं मोहब्बत वाले

चाहें गर चारा जराहत का मोहब्बत वाले

बेचें अल्मास ओ नमक संग-ए-जराहत वाले

गए जन्नत में अगर सोज़-ए-मोहब्बत वाले

तो ये जानो रहे दोज़ख़ ही में जन्नत वाले

साक़िया हों जो सुबूही की न 'आदत वाले

सुब्ह-ए-महशर को भी उट्ठें न तिरे मतवाले

दुख़्तर-ए-रज़ को नहीं छेड़ते हैं मतवाले

हज़र उस फ़ाहिशा से करते हैं हुरमत वाले

रहे जूँ शीशा-ए-साअ'त वो मुकद्दर दोनों

कभी मिल भी गए दो दिल जो कुदूरत वाले

किस मरज़ की हैं दवा ये लब-ए-जाँ-बख़्श तिरे

जाँ-ब-लब हैं तिरे आज़ार-ए-मोहब्बत वाले

हिर्स के फैलते हैं पाँव ब-क़द्र-ए-वुसअत

तंग ही रहते हैं दुनिया में फ़राग़त वाले

हाए रे हसरत-ए-दीदार मिरी हाए को भी

लिखते हैं हा-ए-दो-चश्मी से किताबत वाले

नहीं जुज़ शम' मुजाविर मिरी बालीन-ए-मज़ार

नहीं जुज़ कसरत-ए-परवाना ज़ियारत वाले

न शिकायत है करम की न सितम की ख़्वाहिश

देख तो हम भी हैं क्या सब्र ओ क़नाअ'त वाले

क्या तमाशा है कि मिस्ल-ए-मह-ए-नौ अपना फ़रोग़

जानते अपनी हिक़ारत को हैं शोहरत वाले

दिल से कुछ कहता हूँ मैं मुझ से है कुछ कहता दिल

दोनों इक हाल में हैं रंज ओ मुसीबत वाले

तू गर आ जाए तो ऐ दर्द-ए-मोहब्बत की दवा

मिरे हमदर्द हों बेदर्द फ़ज़ीहत वाले

छोड़ देते हैं क़लम जूँ क़लम-ए-आतिश-बाज़

मिरी शरह-ए-तपिश-ए-दिल की किताबत वाले

कभी अफ़्सोस है आता कभी रोना आता

दिल-ए-बीमार के हैं दो ही 'अयादत वाले

तू मिरे हाल से ग़ाफ़िल है पर ऐ ग़फ़लत-केश

तेरे अंदाज़-ए-तग़ाफ़ुल नहीं ग़फ़लत वाले

हम ने देखा है जो उस बुत में नहीं कह सकते

कि मुबादा कहीं सुन पाएँ शरी'अत वाले

नाज़ है गुल को नज़ाकत पे चमन में ऐ 'ज़ौक़'

उस ने देखे ही नहीं नाज़-ओ-नज़ाकत वाले

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories