जो तिरी महफ़िल से ज़ौक़-ए-ख़ाम ले कर आए हैं

सय्यदा शान-ए-मेराजसय्यदा शान-ए-मेराज22 Jul 1948

1 min read · 12.4K reads

जो तिरी महफ़िल से ज़ौक़-ए-ख़ाम ले कर आए हैं

अपने सर वो ख़ुद ही इक इल्ज़ाम ले कर आए हैं

ज़िंदगी के नर्म काँधों पर लिए फिरते हैं हम

ग़म का जो बार-ए-गिराँ इनआम ले कर आए हैं

वक़्त के नादाँ परिंदे ज़ोम-ए-दानाई के गिर्द

ख़ूब-सूरत ख़्वाहिशों के दाम ले कर आए हैं

एक मंज़र पर नज़र ठहरे तो ठहरे किस तरह

हम मिज़ाज-ए-गर्दिश-ए-अय्याम ले कर आए हैं

बे-ख़ुदी अच्छी थी अब तो आगही की शक्ल में

ग़म ही ग़म ना-वाक़िफ़-ए-अंजाम ले कर आए हैं

पत्थरों के रास्ते से अपने शीशे के क़दम

सई-ए-ला-हासिल का इक पैग़ाम ले कर आए हैं

बे-अमल लोगों से जब पूछो तो कहते हैं की 'शान'

हम अज़ल से क़िस्मत-ए-नाकाम ले कर आए हैं

सय्यदा शान-ए-मेराज
About the poet

सय्यदा शान-ए-मेराज

उपनाम : ''शान'' मूल नाम : शफ़क़ आरा जन्म : 22 Jul 1948 | शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 23 Poems / Stories

More from सय्यदा शान-ए-मेराज

  1. हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुत

    हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुतरात अँधेरी ही सही फिर भी उजाला है बहुत

    12.5K reads
  2. यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहीं

    यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहींकब बदल जाए मगर इस का भरोसा भी नहीं

    12.4K reads
  3. हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगा

    हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगामुझ से कब मेरी उदासी का सबब पूछेगा

    12.4K reads
  4. दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दो

    दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दोअब मिरे वास्ते जीने की दुआ रहने दो

    12.4K reads
  5. अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी था

    अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी थामगर वो मेरे तसव्वुर का शाहकार भी था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

सारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी