इस तरह देंगे वस्ल में तकरार का जवाब

सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवीसय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी

1 min read · 12.4K reads

इस तरह देंगे वस्ल में तकरार का जवाब

मरना हमारा है तिरे इंकार का जवाब

ऐसा लगाया हाथ कि तस्मा नहीं रहा

दुनिया में अब नहीं तिरी तलवार का जवाब

बुलबुल ज़रा इधर भी वही नग़्मा-संजियाँ

सीना हमारा है तिरे गुलज़ार का जवाब

उश्शाक़ जान बेचने आते हैं रोज़-ओ-शब

कूचा है तेरा मिस्र के बाज़ार का जवाब

बे-ख़ुद हुआ न राज़ खुला इस का साक़िया

मय-ख़्वारों में नहीं तिरे मय-ख़्वार का जवाब

तलवों में चुभ के ख़ून से गुलनार हो गया

गुलशन में गुल भी है कोई इस ख़ार का जवाब

क़ातिल के हाथ उठाते ही बिजली चमक गई

तलवार से मिला उसे तलवार का जवाब

सुर्मा लगा रहा था कि मेरी नज़र पड़ी

आईने में मिला निगह-ए-यार का जवाब

मेरी तो ज़िंदगी में न वा'दा वफ़ा हुआ

इक हश्र रह गया तिरे इक़रार का जवाब

नासेह ने की नसीहतें फिर चुप ही हो गया

कल शब को सुन के तेरे वफ़ादार का जवाब

ये शाइरी का ख़ब्त है ख़ामोश ऐ 'शफ़ीक़'

बेकार का सवाल है बेकार का जवाब

सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी
About the poet

सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी

  1. इत्तिफ़ाक़न हुई साक़ी तिरी गुफ़्तार ग़लत

    इत्तिफ़ाक़न हुई साक़ी तिरी गुफ़्तार ग़लतजैसे कहने लगा हर बात को मय-ख़्वार ग़लत

    12.4K reads
  2. सब्र कहता है कि रोना कैसा

    सब्र कहता है कि रोना कैसाहिज्र में जान का खोना कैसा

    12.4K reads
  3. किसी की आँख में रहता किसी के दिल में रह जाता

    किसी की आँख में रहता किसी के दिल में रह जाताग़ुबार-ए-ग़म-ज़दा उठता तो इस मुश्किल में रह जाता

    12.4K reads
  4. तज़्किरा मेरी जवानी का वहाँ काम आया

    तज़्किरा मेरी जवानी का वहाँ काम आयाउस ने अंगड़ाई ली जिस वक़्त मिरा नाम आया

    12.4K reads
  5. सीने पे हाथ रक्खे था और रंग ज़र्द था

    सीने पे हाथ रक्खे था और रंग ज़र्द थाकल शब को क्या 'शफ़ीक़' तिरे दिल में दर्द था

    12.4K reads