वो न आया कभी इधर अफ़्सोस

सययद हुमायु मिर्ज़ा हक़ीरसययद हुमायु मिर्ज़ा हक़ीर

1 min read · 12.4K reads

वो न आया कभी इधर अफ़्सोस

ग़ैर का हो गया मगर अफ़्सोस

उन को होती नहीं ख़बर अफ़्सोस

आह करती नहीं असर अफ़्सोस

जब से वो मय नहीं है पहलू में

ग़म-कदा हो गया है घर अफ़्सोस

अपने कोठे पे वो नहीं आए

आज निकला नहीं क़मर अफ़्सोस

यूँही रोता 'हक़ीर' वो जाते

मुझ पे आता उन्हें अगर अफ़्सोस

सययद हुमायु मिर्ज़ा हक़ीर
About the poet

सययद हुमायु मिर्ज़ा हक़ीर

View profile & all 12 Poems / Stories