तमन्ना का साया - नज़्म

सरवत ज़ेहरासरवत ज़ेहरा5 May 1972

1 min read · 12.4K reads

दरी के नीचे से निकले

गर्द-ओ-ग़ुबार में

मेरे क़दमों का निशान पड़ा मिला है

निशान जो मैं ने पिछली किसी सदी में

वक़्त की दरी के नीचे दबा दिया था

दबा दिया था

या तुम ने किसी नई बारयाबी के लिए

बो दिया था

मगर दरी के नीचे से

दरयाफ़्त होने वाला निशान

वक़्त पहन कर

सफ़र की पाज़ेब बजाते बजाते

सूखे चमड़े सा अकड़ गया है

मुझे अपने पैरों पे वो निशान

किसी बूढ़ी आत्मा की तरह ख़ौफ़-ज़दा कर रहा है

सरवत ज़ेहरा
About the poet

सरवत ज़ेहरा

मूल नाम : सरवत ज़ेहरा जन्म : 05 May 1972 | कराची, सिंध

View profile & all 45 Poems / Stories