सदाओं का समुंदर - नज़्म

सरवत ज़ेहरासरवत ज़ेहरा5 May 1972

1 min read · 12.4K reads

सदाओं का समुंदर

मेरे जिस्म में

एक सदाओं का समुंदर ठहर गया है

ये मेरी आँख

किसी ख़्वाब के पैहम चटख़ने की

गूँज दे रही है

मैं अपनी कोख में से

ख़ामोशियों के हुमकने की

आवाज़ सुन रही हूँ

और फिर!

मेरी उँगली की पोरों से

मेरे हर्फ़ बहे जा रहे हैं

मेरे ख़ून की रवानियाँ

जिस्म की नालियों में से

किसी बिफरती हुई मौज की तरह

अपने साहिल को पुकारती हैं

और मेरी साँस

मेरे आज़ा के बीच से यूँ जा रही है

जैसे

वीरान झाड़ियों के दरमियान से

गुज़रती हुई वो हवा हो

जो सूखे हुए ज़र्द पत्तों के राज़ बाँटती है

और मैं अपने जिस्म की बोसीदा दीवार से कान लगाए

हर एक सदा को बग़ौर सुन रही हूँ

और शायद इन्ही में बह रही है

सरवत ज़ेहरा
About the poet

सरवत ज़ेहरा

मूल नाम : सरवत ज़ेहरा जन्म : 05 May 1972 | कराची, सिंध

View profile & all 45 Poems / Stories