हैरत-कदा - नज़्म

सरवत ज़ेहरासरवत ज़ेहरा5 May 1972

1 min read · 12.4K reads

गरेबाँ से पहले ये गर्दन

तो गर्दन से पहले

ये मोहरों की ख़ुद पर चढ़ाई

क़लम रौशनाई से पहले ये उँगली

तो उँगली से पहले रगों की तराई

सदाओं से पहले दहन ये ज़बाँ

और इन से भी पहले

ये असबी कढ़ाई

तमाशे से पहले ये पुतली

सफ़ेदी की उर्यां तनाबें

तो इस से भी पहले

अँधेरी लकीरों की खाई

सफ़र

तुझ से पहले क़दम

और इस से भी पहले

इरादों की हैअत-कज़ाई

मिरे दिल में तो तेरी ख़्वाहिश

तिरी ख़्वाहिशों से भी पहले

गुफाओं का बासी तनफ़्फ़ुस

मिरे जीनियाती निज़ामों की पहली लिखाई

तो पहले से

पहले से

पहले की कैसी जुदाई

सरवत ज़ेहरा
About the poet

सरवत ज़ेहरा

मूल नाम : सरवत ज़ेहरा जन्म : 05 May 1972 | कराची, सिंध

View profile & all 45 Poems / Stories