बे-परों की तितली - नज़्म

सरवत ज़ेहरासरवत ज़ेहरा5 May 1972

1 min read · 12.4K reads

ये झाड़न की मिट्टी से

में गिर रही हूँ

ये पंखे की घूं-घूं में

मैं घूमती हूँ

ये सालन की ख़ुशबू पे

मैं झूमती हूँ

मैं बेलन से चकले पे

बेली गई हूँ

तवे पर पड़ी हूँ

अभी पक रही हूँ

ये कुकर की सीटी में

मैं चीख़ती हूँ

किसी देगची में पड़ी गल रही हूँ

मगर जी रही हूँ

सरवत ज़ेहरा
About the poet

सरवत ज़ेहरा

मूल नाम : सरवत ज़ेहरा जन्म : 05 May 1972 | कराची, सिंध

View profile & all 45 Poems / Stories