नसरी नज़्म

सारा शगुफ़्तासारा शगुफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

शाइरी झंकार नहीं जो ताल पर नाचती रहे

गया वक़्त

जब ख़्वाजा-सरा टूटी कमान होते थे

और मौत पर तालियाँ पीटा करते थे

पाज़ेब पहन कर मैदान में नहीं भाग सकते

ये कहीं भी साथ छोड़ सकती है

ग़ार में चुनी-चुनाई जगह है

दार है बा-मशक़्क़त क़ैदी है

लेकिन नज़्म में न ग़ार है

न दार है न मशक़्क़त है

फिर भी एक क़ैद है

जब हम ज़मीनों को पढ़ने निकलते हैं

तो चरिंद परिंद की ज़रूरत नहीं रहती

इंसान की पहली आँवल-नाल अज़िय्यत है

खेल तो खलंडरा ही रहता है

सारा शगुफ़्ता
About the poet

सारा शगुफ़्ता

View profile & all 60 Poems / Stories