दो सदाएँ
एक ज़मीन चुरा रही है और एक इंसान
मुझे मेरी आँख चुरा रही है
मैं मर रही हूँ
सरगोशी में बंद इंसान
अपना लम्हा ज़ंजीर करता है
और अपने दिल की गिरह को चादर करता है
सारी मुँडेरें
उधारी आँखें हैं
सारे मौसम मुझ से शुरूअ' होते हैं
देखने वालो
मुझे पत्थर की आँख से देखना








