कोई कपड़े कैसे बदल गया

सारा शगुफ़्तासारा शगुफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

मैं अपने लिबास फेंकती जा रही हूँ

शायद कोई ठिठुर रहा हो

कल तुम्हें बाँट देगी

और मिट्टी पे कोई सीधी राह नहीं है

चराग़ ने चुग़ली सीखी

और क़तार में फ़ासला रखा

वो वहीं रह गया जहाँ से मुझे चलना था

दाग़ किस की चिता पे जलेंगे

टूटे खिलौने हाथों से आज़ाद हैं

खेल मैदानों में रहने लगे

बीन रस्सियों पे बजाई जाने लगी

परिंदों के चहचहाने में बल पड़ गए हैं

मैं कफ़न हारने चली थी

और मिट्टी दरयाफ़्त कर बैठी

दीवारों में ईंटें मरने लगीं

मैं उतरी हूँ

तुम्हारे क़दम क्यों घट रहे हैं

दार ने रिहाई पाई कोई नई सज़ा तक़्सीम करो

लहू में आवाज़ रह गई

कोई कैसे कपड़े बदल गया

सारा शगुफ़्ता
About the poet

सारा शगुफ़्ता

View profile & all 60 Poems / Stories