दूसरा पहाड़

सारा शगुफ़्तासारा शगुफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

ये दूसरा पहाड़ था

जहाँ चीज़ों में मेरी उम्र के कुछ हिस्से पड़े थे

मैं यहाँ से कितनी बे-तरतीब गई थी

और मैं अपना दिन गर्द कर के आ रही थी

सारी चीज़ों ने मुझे गले लगाया

मैं ने छोटे जूते छाबड़ी वाले को फ़रोख़्त कर दिए

और सिक्के हैंगर में पड़े छोटे कपड़ों में डाल दिए

मैं आईने के सामने खड़ी हुई

और अपनी आँखों की झुर्रियाँ गिनने लगी

आग पर परिंदे सेंकने लगी

तो भूक मेरी एड़ी से डर निकली

सारा शगुफ़्ता
About the poet

सारा शगुफ़्ता

View profile & all 60 Poems / Stories