बाहर आधी बारिश हो रही है - नज़्म

सारा शगुफ़्तासारा शगुफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

आईने को शुमार मत करो

वो एक क़दम नहीं चल सकता

क़दम और आईने का त'अल्लुक़

झाँकना है तो आँख से झाँकते

कमरे के बाहर क्या दिन है

बाहर सरसब्ज़ पहाड़ियों का ता'ना है

बाहर आधी बारिश हो रही है

बालों में कोई गिरह नहीं रहती

वक़्त रहता है

कमरे के अंदर क्या दिन है

आवाज़ मिला कर कोई सदा मत दे देना

दीवारों पर चोरी होने लगे

तो इस का मतलब है

हम दोनों महफ़ूज़ नहीं हैं

हवाएँ ज़मीन की कंघी कर रही हैं

सारा शगुफ़्ता
About the poet

सारा शगुफ़्ता

View profile & all 60 Poems / Stories