नहीं देते किराया साल भर से

शैदा इलाहाबादीशैदा इलाहाबादी

1 min read · 12.4K reads

नहीं देते किराया साल भर से

कहो उन से कि निकलें मेरे घर से

मरी जाती हूँ सोहबत के असर से

झुका जाता नहीं अब तो कमर से

दुआएँ कर रही हूँ साल-भर से

इलाही जल्द आएँ वो सफ़र से

तुम्हें तब क़द्र होगी आबरू की

गुज़र जाएगा जब पानी कमर से

नहीं अच्छे ये फ़ाक़े तीस दिन के

मियाँ रमज़ान निकलें मेरे घर से

गिरी थी बच गई मस्जिद से गुय्यां

फिरी हूँ मैं ख़ुदा के आज घर से

तिरा लड़का तमाशे का है नर्गिस

ख़ुदा महफ़ूज़ रक्खे बद-नज़र से

किसी के कहने सुनने पर न जाओ

न जब तक देख लो अपनी नज़र से

कहे ये कौन राजा जी से ढाँको

खिसक आया है पाजामा कमर से

गिला आँखों का पलकों से करोगे

गिरा दूँगी अगर तुम को नज़र से

ख़ुशी इस की है मुझ को ऐ दोगाना

मिला है घर मिरा 'शैदा' के घर से

शैदा इलाहाबादी
About the poet

शैदा इलाहाबादी

मूल नाम : मोलवी निसार हूसैन ख़ान जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 13 Poems / Stories

More from शैदा इलाहाबादी

  1. अपनों से कुछ उमीद भरोसा न यार का

    अपनों से कुछ उमीद भरोसा न यार काबाजी जो आसरा है तो परवरदिगार का

    12.4K reads
  2. मैं भी तो समझूँ कि वो कहते हैं क्या मेरे बाद

    मैं भी तो समझूँ कि वो कहते हैं क्या मेरे बाददिल तो लेना कभी तुम उन का ज़रा मेरे बाद

    12.4K reads
  3. हाल दुनिया में हुआ रहम के क़ाबिल अपना

    हाल दुनिया में हुआ रहम के क़ाबिल अपनान ख़सम अपना है बाजी न मुआ दिल अपना

    12.4K reads
  4. नहीं आसान ऐ बेटा कोई इंसान कामिल हो

    नहीं आसान ऐ बेटा कोई इंसान कामिल होपढ़ा लिक्खा बहुत कुछ फिर भी तुम जाहिल के जाहिल हो

    12.4K reads
  5. समझें भी दोनों कर रही हैं क्या ये चार पाँच

    समझें भी दोनों कर रही हैं क्या ये चार पाँचलौंडी के यार चार हैं बीबी के यार पाँच

    12.4K reads