सबब क्या है कभी समझी नहीं मैं

शाहिदा हसनशाहिदा हसन

1 min read · 12.4K reads

सबब क्या है कभी समझी नहीं मैं

कि टूटी तो बहुत बिखरी नहीं मैं

रखी है गुफ़्तुगू उस से हर इक पल

सुख़न जिस से कभी रखती नहीं मैं

ये चोट अपने ही हाथों से लगी है

किसी के वार से ज़ख़्मी नहीं मैं

करूँ क्यूँ याद तेरे ख़ाल-ओ-ख़द अब

शिकस्ता आइने चुनती नहीं मैं

अजब थी रहगुज़र भी हम-रही की

क़दम रख कर कभी पलटी नहीं मैं

जो पहुँची साहिलों पर तब खुला है

कि अब वो तिश्नगी रखती नहीं मैं

शाहिदा हसन
About the poet

शाहिदा हसन

View profile & all 20 Poems / Stories