हम पत्थर नहीं हैं - नज़्म

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.5K reads

जब वो अपने घरों से निकले

उन के सरों पे कफ़न बंधा था

दिलों में जोश

आँखों में बे-ख़ौफ़ी

क़बीले की बुज़ुर्ग-तरीन हस्ती ने पुकारना चाहा

अपनी तलवारें लेते जाओ

लेकिन उन के पत्थर होने का डर था

जब वो अपनी बस्तियों से निकले

उन के सीनों में दबी हुई आहें थीं

होंटों पे लरज़िशें

हाथ दुआओं के लिए दराज़

उस ने पुकारना चाहा

अपने रज़्म-नामे लेते जाओ

लेकिन ख़ामोश रही

जब वो सरहदों पे पहुँचे

उन की आँखों में तस्वीरें थीं

दिलों में हसरतें

क़दमों में लग़्ज़िशें

उस ने बहुत चाहा कि उन्हें न पुकारे

अपनी लोरियाँ लेते जाओ

सभों ने मुड़ कर उस की तरफ़ देखा

और कहा

हम पत्थर नहीं हैं

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

मूल नाम : शहनाज़ नबी LCCN : n97923745

View profile & all 37 Poems / Stories