About साग़र मेहदी
मूल नाम : सय्यद साग़र मेहदी ज़ैदी जन्म : 01 Jul 1936 | बहराइच, उत्तर प्रदेश निधन : 01 Dec 1980 साग़र मेहदी की गिनती नई ग़ज़ल के अच्छे शायरों में होती है। उन्होंने ज़िंदगी की तेज़ी से बदलती हुई सूरतों को सृजनात्मक स्तर पर आत्मसात किया और शायरी में उपयोग किया। उनकी पैदाइश 1936 में बहराइच (उ0 प्र0) के एक प्रतिष्ठित सादात घ…
Selected Quotes
ख़ाक थी और जिस्म ओ जाँ कहते रहे चंद ईंटों को मकाँ कहते रहेAbout साग़र मेहदी
मूल नाम : सय्यद साग़र मेहदी ज़ैदी
जन्म : 01 Jul 1936 | बहराइच, उत्तर प्रदेश
निधन : 01 Dec 1980
साग़र मेहदी की गिनती नई ग़ज़ल के अच्छे शायरों में होती है। उन्होंने ज़िंदगी की तेज़ी से बदलती हुई सूरतों को सृजनात्मक स्तर पर आत्मसात किया और शायरी में उपयोग किया। उनकी पैदाइश 1936 में बहराइच (उ0 प्र0) के एक प्रतिष्ठित सादात घराने में हुई। स्थानीय गवर्नमेंट इंटर कालेज में शिक्षा प्राप्त की और महराज सिंह कालेज में शिक्षा दीक्षा से सम्बद्ध हो गये। साग़र मेहदी का बचपन बहुत सी मुश्किलों से घिरा रहा। बचपन में ही उनके माता-पिता का देहांत हो गया, फिर उनके मामूँ भी चल बसे, घर की सारी ज़िम्मेदारियाँ साग़र मेहदी के सर आ गयीं। साग़र मेहदी की शायरी में आने वाली पीड़ा उनके निजी जीवन से गहराई से जुड़ी हुई है।
साग़र मेहदी के दो काव्य संग्रह प्रकाशित हुए 'देवांजली’ और ‘हर्फ़-ए-जाँ’। शायरी के अलावा उन्होंने विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समस्याओं पर आलेख भी लिखे। उनके लेखों का संग्रह तहरीर-ओ-तहलील के नाम से प्रकाशित हुआ। साहित्यिक व सृजनात्मक सफ़र जारी ही था कि 44 वर्ष की अवस्था में 1980 में देहांत हो गया।
साग़र मेहदी: Quick Answers
Who is साग़र मेहदी?
मूल नाम : सय्यद साग़र मेहदी ज़ैदी जन्म : 01 Jul 1936 | बहराइच, उत्तर प्रदेश निधन : 01 Dec 1980 साग़र मेहदी की गिनती नई ग़ज़ल के अच्छे शायरों में होती है। उन्होंने ज़िंदगी की तेज़ी से बदलती हुई सूरतों को सृजनात्मक स्तर पर आत्मसात किया और शायरी में उपयोग किया।
When was साग़र मेहदी born?
साग़र मेहदी was born on 1 July 1936. Associated place: बहराइच, भारत.
When did साग़र मेहदी die?
साग़र मेहदी passed away on 1 December 1980.
Where can I read साग़र मेहदी's poetry?
Kavishala has 1 couplets (sher) by साग़र मेहदी, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by साग़र मेहदी
No poems or stories yet from this poet.
Selected Quotes by साग़र मेहदी (चुनिंदा उद्धरण)
ख़ाक थी और जिस्म ओ जाँ कहते रहे चंद ईंटों को मकाँ कहते रहेCouplets (Sher) by साग़र मेहदी
Videos on साग़र मेहदी
Loading videos…
Books by साग़र मेहदी
Loading books…








